न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: अमेरिका के लुइसियाना निवासी फूड व्लॉगर जेम्स एलिंग्सवर्थ ने हाल ही में दुनिया के सबसे बदबूदार खाने को चखने का साहसिक कदम उठाया, लेकिन अनुभव उनके लिए बेहद परेशान करने वाला साबित हुआ. एलिंग्सवर्थ ने बताया कि यह उनके जीवन का अब तक का सबसे घटिया अनुभव था. उन्होंने इसे चखने की कोशिश की, लेकिन दुर्गंध इतनी भयानक थी कि मुंह में निवाला लेने से पहले ही उन्हें उल्टी आ गई.
सुरस्ट्रोमिंग: दुनिया का बदबूदार खाना
इस विवादित डिश का नाम है सुरस्ट्रोमिंग, जो स्वीडन की एक पारंपरिक डिश हैं. इसे बनाने के लिए हेरिंग मछली को कई दिनों तक फरमेंट किया जाता हैं. इस प्रक्रिया के कारण इसकी दुर्गंध इतनी तेज होती है कि कैन खोलते ही गंध चारों ओर फैल जाती हैं. कई भोजन प्रेमियों और कंटेंट क्रिएटर्स ने इसे चीन के बदबूदार टोफू और आइसलैंड के हाकारल के साथ दुनिया के सबसे दुर्गंधयुक्त व्यंजनों में शामिल किया हैं.
खाने की कोशिश भी बनी चुनौती
जेम्स ने सुरस्ट्रोमिंग को मक्खन लगे बन में लपेटकर खाने की कोशिश की, लेकिन केवल एक निवाला लेते ही उनकी हालत बिगड़ गई. उन्होंने बताया कि गंध ऐसी थी जैसे मरे हुए रैकून पर कोई लिक्विड डाल दिया गया हो. दुर्गंध इतनी तेज थी कि ताजी हवा में सांस लेने के लिए उन्हें तुरंत वहां से भागना पड़ा.
तीन बार नहाने और दर्जनों बार ब्रश
एलिंग्सवर्थ ने कहा कि इस डिश का एक निवाला खाने के बाद उन्हें लगातार ब्रश करना पड़ा, कई बार साबुन से नहाना पड़ा और कुल्ला करना पड़ा. बर्तनों को भी ब्लीच, सिरका और नमक से कई बार धोना पड़ा. उन्होंने कहा कि केवल कई दिनों के बाद ही बदबू से छुटकारा मिला.
यह भी पढ़े: Rule Change: 1 अक्टूबर से लागू होंगे देश में ये 5 बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर