Friday, Sep 20 2024 | Time 00:04 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


भरनो में झारखंड आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया एनएच 23 को आधे घंटे तक जाम

भरनो में झारखंड आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर किया एनएच 23 को आधे घंटे तक जाम

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत


गुमला/डेस्क: एनएच-23 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो के कुसुमबाहा मोड़ और नवाटोली के पास दो स्थानों पर बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने उचित मान सम्मान, पेंशन और जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर सड़क जाम किया. सड़क पर उतर कर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की सूचना पर सीओ अविनाश कुजूर एवं थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने जामस्थल पहुंचकर आंदोलनकारियों को समझा कर जाम हटवाया. 

 

सड़क जाम 10 बजे से शुरू होकर साढ़े 10 बजे तक रहा आधे घण्टे के लिये रांची गुमला  मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रही. सड़क जाम में भरनो और सिसई के आंदोलनकारी शामिल हुए जिसमें मनोज वर्मा, जोसेफ आभाष मिंज, सीता देवी, निम्मी बाड़ा, पुनीत भगत, पंचस बड़ा, मूरल राम, हरु उरांव, बीरेंद्र महली, रामलखन उरांव, जुबेर अंसारी, बिरसा उरांव, बैरागी उरांव, कार्तिक बारला, सुपाई मुंडा, इंद्रदेव उरांव, रोशन उरांव, तुंबा उरांव, कोमा उरांव सहित काफी संख्या में आंदोलनकारी शामिल थे. 

 


 

 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए