Friday, Sep 20 2024 | Time 08:03 Hrs(IST)
 logo img
  • सिमडेगा में जेएसएससी पेपर लीक की आशंका से होटलों में की गई छापामारी
  • सिमडेगा में जेएसएससी पेपर लीक की आशंका से होटलों में की गई छापामारी
  • Pitra Paksha 2024: जानें पितृ पक्ष के तृतीया श्राद्ध का महत्व, विधि और सुबह मुहूर्त
  • फिल्मी स्टाइल में पकड़ाए आरोपी, पुलिस के पीछा करने से बदमाशों ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग
  • Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना, मानसून की गतिविधियां रहेंगी जारी
झारखंड


भरनो में झारखंड आंदोलनकारियों ने निकाली मशाल जुलूस, अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी

भरनो में झारखंड आंदोलनकारियों ने निकाली मशाल जुलूस, अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी
प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत

गुमला/डेस्क: झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा भरनो प्रखंड के द्वारा मंगलवार की शाम को भरनो में मशाल जुलूस निकाला गया. मशाल जुलूस की शुरुआत मिशन चौक भरनो से करते हुए स्कूल चौक होकर ब्लाक चौक भरनो पहुंचकर मशाल जुलूस समाप्त हुई. जहां आंदोलनकारी ने इस दौरान आंदोलनकारियो  को मान सम्मान,पेंशन देना होगा, जब तक मांग पूरा नहीं होगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा आदि का नारा लगा रहे थे. 

 

वहीं आंदोलनकारियों ने बताया कि कल बुधवार को आर्थिक नाकेबंदी किया जाएगा और मांग की सुनवाई नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया जाएगा और चक्का जाम किया जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी के सक्रिय सदस्य पुनीत भगत, पंचस बड़ा, बिरसा उरांव, सोमरा उरांव, कल्याण बड़ा, नीलू देवी, सीरिया उरांव, बंधु उरांव, आनंद उरांव, सीताराम उरांव, सोहराय उरांव, मंगरा उरांव, हरीकांत तिर्की, वीरेंद्र उरांव, जयराम उरांव, झुबू उरांव, चरवा उरांव, भगवान उरांव,अमित उरांव, शुकरा उरांव समेत काफी संख्या में झारखंड आंदोलनकारी मौजूद थे.

 


 

 
अधिक खबरें
सिमडेगा में जेएसएससी पेपर लीक की आशंका से होटलों में की गई छापामारी
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 7:42 AM

सिमडेगा में 21 और 22 सितंबर को जेएससीसी की परीक्षा होनी हैं. परीक्षा के पूर्व पेपर लीक की आशंका से सिमडेगा पुलिस ने देर रात जिला मुख्यालय के सभी होटलों में छापामारी की.

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में हलकी से मध्यम बारिश की संभावना, मानसून की गतिविधियां रहेंगी जारी
सितम्बर 20, 2024 | 20 Sep 2024 | 6:35 AM

आज झारखंड में मौसम मिलाजुला रहने वाला हैं. झारखंड की राजधानी रांची और आसपास के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही हैं.

कोडरमा में परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा का जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:47 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के परिवर्तन यात्रा के तहत प्रवासी प्रभारी और बिहार राज्य के सांसद जनार्दन सिंह शिग्रीवाल ने जिले के विभिन्न स्थानों पर बैठकें आयोजित कीं। इस दौरान विधायक डॉ. नीरा यादव और जिलाध्यक्ष अनूप जोशी भी उपस्थित रहे।

चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।