न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया हैं. पार्टी ने झारखंड सरकार के कई मौजूदा मंत्रियों और विधायकों को फिर से मौका दिया हैं. डॉ. रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, बन्ना गुप्ता और दीपिका पांडे सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं को दोबारा से टिकट मिला हैं.
रामेश्वर उरांव लोहरदगा, बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम, दीपिका पांडे सिंह महागामा और इरफान अंसारी जामताड़ा से उम्मीदवार होंगे. इसके अलावा बादल पत्रलेख, प्रदीप यादव, अम्बा प्रसाद साहू, ममता देवी और कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी उम्मीदवार बनाया गया हैं.
कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची:
जामताड़ा- इरफान अंसारी
जरमुंडी- बादल पत्रलेख
पोड़ैयाहाट- प्रदीप यादव
महागामा- दीपिका पांडेय सिंह
बड़कागांव- अंबा प्रसाद
रामगढ़- ममता देवी
मांडू- जय प्रकाश पटेल
हजारीबाग- मुन्ना सिंह
बेरमो- कुमार जय मंगल
झरिया- पूर्णिमा नीरज सिंह
बाघमारा- जलेश्वर महतो
पूर्वी सिंहभूम- अजय कुमार
पश्चिमी सिंहभूम- बन्ना गुप्ता
जगन्नाथपुर- सोना राम सिंकू
खिजरी- राजेश कच्चाप
हटिया- अजय नाथ शाहदेव
मंदार- शिल्पी नेहा तिर्की
सिमडेगा- भूषण बारा
कोलेबिरा- नमन विक्सल कोंगाड़ी
लोहरदगा- रामेश्वर उरांव
मनिका- रामचंद्र सिंह
धनबाद, बोकारो और पाकुड़ सीटों पर सस्पेंस बरकरार
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है लेकिन धनबाद, बोकारो, और पाकुड़ जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर अभी सस्पेंस बना हुआ हैं. इन सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान पार्टी की दूसरी सूची में किया जा सकता हैं.