Sunday, Oct 6 2024 | Time 03:34 Hrs(IST)
झारखंड


झारखंड बंदी का बहरागोड़ा में कोई असर नहीं, सब कुछ पूर्व की तरह है चालू

झारखंड बंदी का बहरागोड़ा में कोई असर नहीं, सब कुछ पूर्व की तरह है चालू

गौरव पाल/न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर 3 अक्टूबर को झारखंड बंद का एलान किया गया था लेकिन बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड में इसका कोई असर नहीं देखा गया बहरागोड़ा में स्थिति पूर्व की तरह रही. वाहनों का आवागमन जारी रहा. दुकानें खुली रहीं. कोई भी बंद के समर्थन में सड़कों पर नहीं दिखा. मालूम हो कि विगत 21 व 22 सितंबर को राज्य भर में आयोजित जेएसएससी सीजीएल 2023 परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक का आरोप पूरे राज्य के परीक्षार्थी लगा रहें हैं.

 


 

राज्य भर से कई छात्रों संगठन द्वारा प्रमाणों को इक्कठा कर मंगलवार कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया हैं. इस पर तमाम छात्र की मांग हैं. साथ ही झारखंड सरकार परीक्षा को संपूर्ण रूप से जांच कराया जाए और परीक्षा को रद्द किया जाए. छात्र नेताओं ने चेतावनी दी थी की अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती है तो आज झारखंड बंद का आयोजन का किया जाएगा लेकिन बहरागोड़ा में बंध का कोई असर नहीं देखा गया.

 
अधिक खबरें
दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी पुलिस ने चलाया विशेष वाहन चेकिंग अभियान
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:42 PM

पलामू / डेस्क: पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद के दंगवार ओपी क्षेत्र में मुख्य सड़क पर पलामू एसपी के निर्देश पर और हुसैनाबाद एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के निर्देशानुसार दशहरा पर्व को लेकर दंगवार ओपी प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

सरायकेला खरसावां में उत्पाद विभाग ने जप्त किये 20 लीटर अवैध शराब
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:36 PM

सरायकेला/डेस्क: अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला खरसावां के निर्देशानुसार अनुसार आर आई टी थाना अंतर्गत भुया जंगल नदी किनारे और गम्हरिया थाना अंतर्गत मुर्गा गुट्टा गांव में शराब अड्डा पर छापेमारी किया गया.

राज्य के कई IAS अधिकारियों का तबादला-पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:30 PM

झारखंड के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. रांची के पूर्व डीसी राहुल कुमार सिन्हा को निदेशक, खान, झारखण्ड, रांची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. वहीं, सुमन कैथरीन किस्पोट्टा को विशेष सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर नियुक्त एवं पदस्थापित किया गया है. इसको लेकर कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ते सीसीएल के कदम, गिरिडीह के पहले सोलर प्लांट का उद्घाटन
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:28 PM

गिरिडीह/डेस्क: गिरिडीह क्षेत्र के जोक्तियाबाद में सीसीएल द्वारा संचालित चार मेगावाट सोलर प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक गिरिडीह क्षेत्र, डीवीसी सब-स्टेशन प्रभारी और गिरिडीह क्षेत्र के सीसीएल के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया .मौके पर नारियल फोड़ कर विधिवत प्लांट की चार्जिंग सफलतापूर्वक की.

मंत्री मिथिलेश पहुंचे अन्नराज डैम, एनडीआरएफ की टीम को अभियान तेज करने का दिया निर्देश
अक्तूबर 05, 2024 | 05 Oct 2024 | 10:20 PM

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा विधायक सह झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर शनिवार को अन्नराज डैम पहुंचे.