Thursday, Sep 19 2024 | Time 01:32 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


11 को झारखंड बंद: बोकारो में बंदी के व्यापक असर को लेकर को लेकर बैठक

11 को झारखंड बंद: बोकारो में बंदी के व्यापक असर को लेकर को लेकर बैठक

कृपा शंकर/न्यूज 11 भारत 


बोकारो/डेस्क: चास धर्मशाला मोड़ स्थित झारखण्ड सांस्कृतिक मंच के प्रधान कार्यालय (राजेन्द्र स्मृति भवन) में झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा एवं झारखंड सांस्कृतिक मंच की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष राजदेव माहथा ने की. झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 11 सितंबर को झारखंड बंदी पर बोकारो में बंद के व्यापक असर हो, इस पर चर्चा हुई. बंद को सफल बनाने की तैयारी हेतु 8 सितंबर को दिन 10 बजे राम रूद्र हाई स्कूल में एक बैठक बुलाई गई. बैठक में अधिक से अधिक अलग राज्य आंदोलनकारी शामिल हो, इस पर जोर दिया गया. 

 

वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों की मांगें लंबित है. इसको लेकर जब से झारखंड अलग राज्य हुआ है, तब से लगातार आन्दोलन किया जाता रहा है. लेकिन सरकार की अनदेखी के कारण आंदोलनकारियों को उनके हक का सम्मान नहीं मिल रहा है. ना ही पेंशन मिल रहा है और ना ही अधिकार. इन सभी अहम मुद्दों को लेकर मोर्चा ने सभी आन्दोलनकारियों से दलगत, जाति और धर्म आदि भावनाओं से ऊपर उठकर, बंद को सफल बनाने का आह्वान किया.

 

इधर, झारखंड सांस्कृतिक मंच के तत्वाधान में आगामी 16 सितंबर को सांस्कृतिक प्रेमी स्वर्गीय राजेंद्र महतो की स्मृति में करम-जावा परब महोत्सव की तैयारी को लेकर भी समीक्षा की गई. बैठक में प्रमुख रूप से विदेशी महतो, लालमोहन शर्मा, खिरोधर महतो, विक्रम कुमार महतो, भूतनाथ माहथा, संतोष सिंह, करमचंद गोप, संजय लाल महतो, साधन मंडल, ललित नारायण, सहदेव महतो, दिनेश कुमार नायक, गोलबाबू अंसारी, विशेश्वर महतो, मोहनलाल महतो, भानु महतो, माधव रजवार, आशीष महतो, दिनेश नायक, गणेश दत्ता, जितेन महतो, प्रदीप सिंह, जवाहर लाल चौधरी, अमीर शेख, रमजान शेख, दिलीप शेख सहित अन्य  मौजूद थें.

 


 

 
अधिक खबरें
जेएसएससी, चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन को लेकर बैठक हुई संपन्न
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 8:36 PM

झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (जेएसएससी) के अंतर्गत चौकीदार नियुक्ति लिखित परीक्षा 2024 के सफल संचालन और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपायुक्त गरिमा सिंह ने समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

हजारीबाग के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:49 PM

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़े की शुरुआत की गई है. यह पखवाड़ा आगामी दो हफ्तों तक चलेगा, जिसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रति ज्ञान और समझ को बढ़ाना है.

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 7:38 PM

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को दारू प्रखंड के रामदेव खरिका फुटबॉल मैदान में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. यह कार्यक्रम सांसद खेल महोत्सव-2024 का हिस्सा है, जिसमें सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

गुमला में एनएचआई एवं आरकेडी कंपनी के द्वारा मां के नाम एक पेड़ कार्यक्रम के तहत लगाया गया 1500 पेड़,पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:47 PM

रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो प्रखंड के दुम्बो के पास मंगलवार को एनएचएआई गुमला के तत्वावधान में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। "एक पेड़ मां के नाम" के तहत चलाए गए इस अभियान में एनएचएआई और आरकेडी कंपनी के अधिकारियों ने मिलकर सड़क किनारे 1500 पौधे लगाए.

सिख नहीं बल्कि देश की आन-बान-शान को पैरों तले कुचला, बन्ना गुप्ता पगड़ी का इतिहास पढ़ें और माफी मांगे: सोमू
सितम्बर 18, 2024 | 18 Sep 2024 | 5:28 AM

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला दहन करने और उनकी तस्वीर पर पैर रखने को लेकर जमशेदपुर के सिखों को खासा रोष है. भाजपा के युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिखों की शुरू से दुश्मन रही है और मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे साबित भी कर दिया है. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता ने ऐसा कर केवल सिखों का ही नहीं बल्कि पूरे देश के नागरिकों का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू ने पगड़ी पहन रखी है और पगड़ी भारत की आन-बान-शान का प्रतीक है, जिस पर हर भारतीय गर्व करता है.