झारखंडPosted at: जुलाई 01, 2024 झारखंड खेल निदेशालय सह अवर सचिव राजेश कुमार तिवारी का हुआ तबादला
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः राजधानी रांची में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के आयोजन में गड़बड़ी के आरोपों से घिरे खेल निदेशक सुशांत गौरव के तबादले के बाद अब खेल निदेशालय सह साझा के अवर सचिव राजेश कुमार तिवारी का भी तबादला किया गया है. आपको बता दें, इससे पहले कार्मिक, प्रशासनिक सुधार व राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी की थी जिसमें खेल निदेशक सुशांत गौरव को उनके पद से हटाते हुए उनके जगह पर बोकारो के उप विकास आयुक्त संदीप कुमार को नए खेल निदेशक के रुप में पदभार सौंपा.