Friday, Sep 20 2024 | Time 06:28 Hrs(IST)
 logo img
झारखंड


Jharkhand Weather: राज्य के कई हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन पहुंचेगा Monsoon

Jharkhand Weather: राज्य के कई हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन पहुंचेगा Monsoon
न्यूज़11 भारत 

रांची/डेस्क: झारखंड में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है. राजधानी रांची समेत आसपास के इलाकों में हुई बारिश से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है. वहीं अब मानसून (Monsoon) भी झारखंड की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, आज भी राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना (chance of rain) जताई जा रही है. साथ ही तेज हवाओं के साथ वर्षा एवं वज्रपात (Thunderclap) के भी पूर्वानुमान है. इसको लेकर मौसम विभाग ने 'ऑरेंज अलर्ट' (Orange Alert) जारी किया है. 

 

इस इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 21 जून यानि आज उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. रांची, देवघर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूमगोड्डा, दुमका, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज, गिरिडीह और धनबाद में आज बारिश के पूर्वानुमान है. वहीं 22 जून को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है. 




कई जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक

मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी राज्य के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री से अधिक है.  पिछले 24 घंटे के दौरान पलामू और गढ़वा जिले में कहीं-कहीं लू की स्थिति रही.

 

अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

राज्य के कई हिस्सों में अगले चार दिनों तक बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर बारिश की भी संभावना है. ऐसे में अगले चार दिनों के लिए राज्य के लोगों के लिए गुड न्यूज है क्योंकि इससे तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. 
अधिक खबरें
चांडिल में 4.10 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण का भूमिपूजन
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:33 PM

विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत धुनाबुरु आईटीआई से जरकेबेड़ा भाया नयाडीह मुनका नाली तक 4.18 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण किया। सड़क निर्माण की लागत 4 करोड़ 10 लाख रुपये है।

हजारीबाग के रेवाली गांव में बिजली संकट से ग्रामीणों का आक्रोश
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:22 AM

पिछले 30 दिनों से बिजली संकट का सामना कर रहे रेवाली गांव के ग्रामीणों ने आज हजारीबाग बिजली विभाग के जीएम दिनेश कुमार सिंह से मुलाकात की और अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले उन्हें हजारीबाग के लोहसिंहना फीडर से बिजली मिलती थी, लेकिन हाल में कटकमदाग प्रखंड के पसई गांव के नए पावर ग्रिड से सप्लाई शुरू होने के बाद से स्थिति खराब हो गई है।

लातेहार में चौकीदार नियुक्ति की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 9:15 PM

जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित लिखित परीक्षा कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का आयोजन सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 11:30 बजे तक एक पाली में किया गया

चांडिल सुवर्णरेखा परियोजना आपदा प्रबंधन की बैठक में स्थानीय विधायक एवं चांडिल अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी का निर्देश पालन नहीं किया -सारथी महतो
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:34 PM

चांडिल डैम के जलस्तर में वृद्धि के बाद 50 से अधिक गांवों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस विषय पर ईचागढ़ की पूर्व विधायक दिवंगत साधुचरण महतो की पत्नी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सारथी महतो ने चांडिल के जयदा में आयोजित प्रेस वार्ता में गंभीर आरोप लगाए।

जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय
सितम्बर 19, 2024 | 19 Sep 2024 | 8:32 PM

चांडिल के ईचागढ़ प्रखंड के कुईडीह गांव में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद राय ने जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए