Friday, Apr 25 2025 | Time 14:57 Hrs(IST)
  • गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, भागलपुर की हिंदू महिला कर रही हैं पीर बाबा की दरगाह की सेवा
  • राज्यपाल की सुरक्षा में सेंध, छात्र ने मंच के पास पहुंचकर की नारेबाजी, हवा में उड़ाईं पर्चियां
  • जमुई जिले के झाझा में बिहार पुलिस का जवान निकला बालू तस्कर, ट्रैक्टर जब्त
  • मधुबनी में हुआ भीषण सड़क हादसा, एक दर्जन बच्चे घायल, बाल-बाल बची जान
  • सिरम टोली मेकॉन फ्लाई ओवर रैंप विवाद मामला, आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक
  • रांची रेल मंडल में हो रहे रेल टिकटों के कालाबाजारी को लेकर RPF सतर्क, 1 आरोपी गिरफ्तार
  • मुंगेर में वाहन चेकिंग के दौरान दो देशी कट्टा, एक पिस्टल और 10 जिंदा कारतूस बरामद
  • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का रांची दौरा, शहीद मनीष रंजन के परिवार से करेंगे मुलाकात
  • शराब के नशे में धुत ट्रक चालक ने गोदाम की दीवार में मारी जोरदार टक्कर, बाल-बाल बचे कार्य कर रहे मजदूर
  • चैनपुर में चला वाहन जांच अभियान, सात चालकों का काटा गया चलान
  • भुरकुंडा सार्वजनिक शिव मंदिर में भंडारा का आयोजन
  • रांची में चोरी की बाइक समेत चोर रंगेहाथ पकड़ाया, पब्लिक ने की जमकर धुनाई, फिर किया पुलिस हवाले
  • झारखंड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग घोटाले में बड़ा खुलासा, ED को पूछताछ में JE सुरेश कुमार ने बताया टेंडर में ठेकेदार और मंत्री को कितना कमीशन!
  • पहलगाम हमले के खिलाफ झारखंड में उबाल, रांची का हटिया 4 घंटे रहेगा बंद, सड़कों पर सन्नाटा
  • Big Breaking: पहलगाम हमले पर बड़ा एक्शन, दो आतंकियों के घर को विस्फोट से उड़ाया, सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई जारी
झारखंड


Jharkhand Weather Update: चक्रवात के बाद मौसम में आया नया ट्विस्ट, इस दिन से शुरू हो सकती है बारिश

अब पश्चिमी विक्षोभ बढ़ाएगा ठंड
Jharkhand Weather Update: चक्रवात के बाद मौसम में आया नया ट्विस्ट, इस दिन से शुरू हो सकती है बारिश

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: चक्रवाती तूफान फेंगल के असर के बाद झारखंड में मौसम ने एक नया मोड़ लिया हैं. बुधवार को रांची और राज्य के अन्य हिस्सों में तेज धूप ने तापमान को बढ़ा दिया लेकिन ये गर्मी ज्यादा देर नहीं टिकने वाली. दो दिन बाद, झारखंड के लोग फिर से ठंड का अहसास करेंगे क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ राज्य में दस्तक देने वाला हैं.

 

पश्चिमी विक्षोभ का असर: दो दिन बाद फिर होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल के दक्षिणी भाग में बने फेंगल साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब खत्म हो चुका है, क्योंकि यह अरब सागर की तरफ बढ़ चुका है लेकिन चिंता न करें, आने वाले 7-9 दिसंबर तक पश्चिमी विक्षोभ झारखंड में फिर से ठंड और बारिश लेकर आएगा. रांची, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला और सिमडेगा में हल्की बारिश और ठंड का एहसास होगा. 

 


 

कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्से में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना हैं. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती हैं. दिन के समय ठंड में बढ़ोतरी होगी, खासकर रात के वक्त.

 

आज का मौसम और तापमान

रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, हजारीबाग में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता हैं. इसके अलावा जमशेदपुर, देवघर, धनबाद, गिरिडीह में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं गढ़वा, चतरा, कोडरमा, पलामू, लोहरदगा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस हो सकता हैं. साथ ही पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान हैं.आज सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा और दिन में हल्के बादल भी छा सकते हैं. कुल मिलाकर, मौसम शुष्क रहेगा लेकिन ठंड में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही हैं.

 


 

 

 
अधिक खबरें
सिरम टोली मेकॉन फ्लाई ओवर रैंप विवाद मामला, आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 1:42 PM

सिरम टोली मेकॉन फ्लाई ओवर रैंप विवाद मामले में आदिवासी समाज द्वारा बैठक की जा रही हैं. इस बैठक में पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर समेत समाज के लोग शामिल हैं. मौके पर विधायक सीपी भी पहुंचे. इस बैठक को लेकर आदिवासी समाज और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हो रही है और इस बैठक को रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा हैं. इतना ही नहीं मीडिया को भी इस बैठक बाहर से किया गया हैं.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का रांची दौरा, शहीद मनीष रंजन के परिवार से करेंगे मुलाकात
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 12:26 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज दिल्ली से रांची एयरपोर्ट 2:00 बजे पहुंचेंगे. वहां से सीधे झालदा जाएंगे, जहां वे पहलगाम में शहीद हुए मनीष रंजन के परिवार वालों से मिलेंगे.

झारखंड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग घोटाले में बड़ा खुलासा, ED को पूछताछ में JE सुरेश कुमार ने बताया टेंडर में ठेकेदार और मंत्री को कितना कमीशन!
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 11:32 AM

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में हुए 23 करोड़ के फर्जीवाड़े की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मामले की जांच कर रही ईडी को पूछताछ के दौरान कई नई जानकारियां हाथ लगी है, जिसने पूरे य्स्यस्तेम की पोल खोलकर रख दी हैं.

सिरमटोली में फिर शुरू हुआ फ्लाईओवर रैम्प का काम, सामाजिक संगठन द्वारा आज बुलाई गई आपातकालीन बैठक
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 8:36 AM

राजधानी रांची के केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली में एक बार फिर विवादित फ्लाईओवर रैम्प का निर्माण कार्य शुरू होते ही आदिवासी संगठनों में आक्रोश की लहर दौड़ गई हैं. जिसको लेकर सामाजिक संगठनों ने आज दोपहर 1 बजे से एक आपातकालीन बैठक बुलाई हैं.

आज होगी मंत्री सुदिव्य कुमार की PC, मिलेंगे कई मुद्दों पर अहम अपडेट
अप्रैल 25, 2025 | 25 Apr 2025 | 8:33 AM

25 अप्रैल यानी आज मंत्री सुदिव्य कुमार की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. ये पीसी सुबह 11 बजे मंत्री कार्यालय कक्ष, ग्राउंड फ्लोर, नेपाल हाउस रांची में होगी. इस दौरान कई मुद्दों पर अहम अपडेट दिए जा सकते हैं.