Wednesday, Apr 30 2025 | Time 04:45 Hrs(IST)
झारखंड


Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश हुआ बंद.. आज से आसमान रहेगा साफ, IMD ने जारी की नई चेतावनी

पारा एक बार पहुंचेगा 2 डिग्री
Jharkhand Weather Update: झारखंड में बारिश हुआ बंद.. आज से आसमान रहेगा साफ, IMD ने जारी की नई चेतावनी

न्यूज़11 भारत


रांची/डेस्क: झारखंड में सर्दी का असर बढ़ने वाला है और इस बार तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकता हैं. पिछले 24 घंटे से राज्य के कई हिस्सों में भीषण कोहरे और घने धुंध का सामना करना पड़ा लेकिन अब मौसम में बदलाव आ रहा हैं. IMD के अनुसार, आज से झारखंड के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहेगा और दिन में हल्की धूप से ठंड में कुछ राहत मिलेगी. हालांकि सुबह के वक्त कोहरे की स्थिति बनी रह सकती हैं. 

 

क्या है IMD का नया अपडेट?

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और हिमालय से आ रही ठंडी हवा के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा और धुंध देखने को मिलेगा. खासकर उत्तर झारखंड में. उत्तर झारखंड जैसे गढ़वा, लातेहार, पलामू, चतरा, कोडरमा, लोहरदगा में आंशिक बादल भी दिखाई दे सकते है लेकिन दोपहर होते-होते आकाश पूरी तरह साफ हो जाएगा और ठंड की स्थिति और बढ़ सकती हैं. 

 

2 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

बात अगर झारखंड के राजधानी रांची की करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता हैं. खासकर रांची के धुर्वा और कांके में कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ेगा. IMD ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठंड में और इजाफा होगा. रांचीवासियों को शाम 7 बजे से शीतलहर का सामना हो सकता है, इसलिए ऐसे में गर्म पहनकर ही निकले.

 

झारखंड के अन्य जिलों में कैसा रहेगा मौसम?

आज धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, गिरिडीह में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता हैं. वहीँ चतरा, लोहरदगा, पलामू, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. इसके अलावा रांची, हजारीबाग, खूंटी, बोकारो, गुमला, रामगढ़ में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता हैं. साथ ही पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता हैं. 

 

जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी लोगों को खासतौर पर गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जाती हैं. झारखंड में आगामी दिनों में शीतलहर का असर बढ़ सकता है, जिससे तापमान में गिरावट होगी और ठंड ज्यादा होगा.

 


 


अधिक खबरें
झारखंड के 100 किसान प्रशिक्षण के लिए जायेंगे नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद, एक्वा पार्क बनाने की योजना- मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 8:38 AM

झारखंड की कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की हैदराबाद के दौरा पर है. मंगलवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हैदराबाद के फिश फॉर्म , नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के साथ-साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की. मत्स्य पालन के क्षेत्र में झारखंड बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है. राज्य में एक्वा पार्क बनाने पर कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता विभाग विचार कर रही है. इससे बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों को जोड़ा जाएगा.

झारखंड में निजी अस्पताल मरीज की मौत के बाद नहीं रोक सकता शव, मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव को जल्द आदेश निकालने को कहा
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:58 PM

झारखंड में किसी भी निजी अस्पताल में अगर मरीज की मौत हो जाती है तो अस्पताल उसके शव को रोक नहीं सकता. ऐसा करने पर अस्पताल पर कार्रवाई की जाएगी. इस चीज़ को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने विभागीय सचिव आदेश जल्द निकालने को लेकर निर्देश दिया है.

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज का किया दौरा, निदेशक से की मुलाकात
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:40 PM

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने आज इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (ILBS) का दौरा किया. उन्होंने फैटी लिवर रोग से निपटने के लिए कार्यक्रम के रांची मॉडल के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए ILBS के निदेशक और चांसलर डॉ. एस.के. सरीन से मुलाकात की. बैठक के दौरान, कार्यक्रम के प्रमुख पहलुओं की समीक्षा की गई. जिसमें इसके कार्यान्वयन के लिए प्रस्तावित समय-सीमा और रणनीति शामिल थी.

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर की चर्चा
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:32 PM

द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज दिल्ली में झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने झारखंड के विकास और मनरेगा से जुड़े लंबित भुगतान, मजदूरी दर वृद्धि, CFP फंड व SDR दरों की पुनर्समीक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की.

कल बिजली की नई टैरिफ की होगी घोषणा, डेढ़ से दो रुपये प्रति यूनिट महंगी हो सकती है बिजली!
अप्रैल 29, 2025 | 29 Apr 2025 | 7:23 PM

कल यानी 30 अप्रैल को बिजली की नई टैरिफ़ की घोषणा होगी. इसे लेकर विद्युत नियामक आयोग ने प्रेस वार्ता बुलाई है. झारखंड में बिजली महंगी हो सकती है. डेढ़ से दो रुपये प्रति यूनिट बिजली महंगी हो सकती है. कल दोपहर तीन बजे इसे लेकर विद्युत नियामक आयोग ने प्रेस वार्ता बुलाई है.