ड्राइविंग लाइसेंस कैंप

पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 136 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को जानकारी भी दी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप में 136 युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंस

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  परिवहन विभाग  के निर्देशानुसार गुरुवार को मनातू प्रखंड के मंझौली-1 पंचायत क्लस्टर में पंचायत स्तरीय ड्राइविंग लाइसेंस कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में प्रेस विज्ञप्ति जारी होने तक 182 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 136 युवाओं को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया गया.

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने लाभुकों को लर्निंग लाइसेंस वितरित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की. साथ ही सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन योजना एवं हिट एंड रन मुआवजा योजना की जानकारी देते हुए दुर्घटना की स्थिति में घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों को प्रेरित किया.कैंप में आवेदकों की सुविधा के लिए आवश्यक तकनीकी संसाधन एवं पर्याप्त कंप्यूटर ऑपरेटर उपलब्ध कराए गए, जिससे आवेदन एवं लाइसेंस निर्गत करने की प्रक्रिया सुगमता से संपन्न हुई. कार्यक्रम में जिला परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: अवैध बालू परिवहन के खिलाफ बरसोल पुलिस की कार्रवाई, 16 चक्का ट्रक जब्त

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई