न्यूज11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर से बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि शहर की कानून व्यवस्था को और भी अधिक बेहतर बनाने के लिए SSP पीयूष पांडेय ने बड़ा एक्शन लिया है. एसएसपी पीयूष पांडेय ने जमशेदपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है. यह फैसला एसएसपी पीयूष पांडेय ने बीते शाम लिया. एसएसपी पीयूष पांडेय ने जमशेदपुर के 17 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है. वहीं एसएसपी पीयूष पांडेय के द्वारा जारी किए गए आदेश को तत्काल में प्रभाव में ले आया गया है.
प्रमुख थानों और अंचलों में बदलाव
- टेल्को थाना: जादूगोड़ा के सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद को टेल्को का नया थाना प्रभारी बनाया गया है.
- सिदगोड़ा थाना: साकची CCR से फैज़ अहमद को हटाकर सिदगोड़ा थाने की कमान दी गई है.
- घाटशिला: जमशेदपुर कोर्ट के सुरक्षा प्रभारी राजेंद्र मुंडा को घाटशिला का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है.
- जादूगोड़ा और बोड़ाम: ईश्वर दयाल मुंडा जादूगोड़ा के और नीरज कुमार बोड़ाम के नए थाना प्रभारी होंगे.
प्रशासनिक सर्जरी की सूची
थाना/पद नियुक्त अधिकारी
- साकची थाना गोपाल कृष्ण यादव
- सीतारामडेरा थाना आनंद कुमार मिश्रा
- टेल्को थाना सुरेश प्रसाद
- सिदगोड़ा थाना फैज़ अहमद
- बागबेड़ा थाना उमेश कुमार ठाकुर
- घाटशिला थाना राजेंद्र मुंडा
- बर्मामाइंस थाना निरंजन कुमार
- जादूगोड़ा थाना ईश्वर दयाल मुंडा

यह भी पढ़ें: असम में वायु सेना का एक सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमान प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट शहीद