साक्षरता कार्यक्रम

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार को भरनो प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में किया गया. परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इनमें 199 पुरुष और 309 महिलाएं शामिल रहीं.परीक्षा के दौरान नवसाक्षरों की हिंदी एवं गणित विषयों में बुनियादी समझ का आकलन किया गया. इसमें पढ़ने,लिखने तथा दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली सामान्य गणनाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए.परीक्षा का उद्देश्य नवसाक्षरों में विकसित हुई बुनियादी पढ़ने-लिखने एवं संख्यात्मक क्षमता का मूल्यांकन करना था.परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से भी लगातार निगरानी की गई.

डीएसई गुमला ने भरनो प्रखंड के नव प्राथमिक विद्यालय हेटटोली,राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय दुम्बो तथा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भड़गांव का निरीक्षण किया.इस दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित शिक्षकों एवं कर्मियों को परीक्षा को सुचारू एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.परीक्षा के दौरान नवसाक्षरों में खासा उत्साह देखने को मिला.महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय में परीक्षा में शामिल होकर अपनी बुनियादी साक्षरता एवं गणितीय क्षमता का प्रदर्शन किया.

अधिकारियों एवं शिक्षकों ने भी परीक्षार्थियों को परीक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया.परीक्षा को सफल बनाने में बीपीओ सूरज लकड़ा,सीआरपी विजय कुमार, ओम प्रकाश सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. शिक्षा विभाग के कर्मियों ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

संबंधित सामग्री

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

आयुर्वेद में झारखंड को देश का हब बनाऊंगा, जल्द खुलेगा ₹900 करोड़ की लागत से आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज - डॉ. इरफान अंसारी

“केरल से भी बेहतर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य व्यवस्था झारखंड में तैयार करेंगे, राज्य में आयुष की असीम संभावनाएं”

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

रांची पुलिस का ‘सुपर संडे’ एक्शन...अपराधियों पर कसा पुलिस का शिकंजा, महिला और नाबालिग समेत 18 गिरफ्तार!

पंडरा, सुखदेव नगर, अरगोड़ा, जगन्नाथपुर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई...अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में शामिल आरोपियों पर शिकंजा

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था