चंद रुपयों के लिए जिंदगी से सौदा! एयर एंबुलेंस के नाम पर लिए 8 लाख रूपए, समय पर ना पहुंचा विमान.. मरीज की मौत

By : Mansi Kumari
चंद रुपयों के लिए जिंदगी से सौदा! एयर एंबुलेंस के नाम पर लिए 8 लाख रूपए, समय पर ना पहुंचा विमान.. मरीज की मौत

न्यूज़11 भारत
जमशेदपुर/डेस्क:
कहते है जब मुसीबत आती है तो गधे को भी बाप बनाना पड़ता है और शायद किसी ने सच ही कहा हैं. जमशेदपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 8 लाख रूपए की ठगी कर ली. समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण गंभीर रूप से बीमार मरीज को हैदराबाद नहीं ले जाया जा सका और इलाज में देरी होने से उसकी मौत हो गई.

गंभीर हालत में भर्ती था मरीज
मानगो निवासी आरएन चौहान के रिश्तेदार मोहन सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी. उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने स्थित को गंभीर बताते हुए तुरंत बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद रेफर करने की सलाह दी थी. 

इंटरनेट पर खोजी एयर एंबुलेंस सेवा
परिजनों ने जल्द से जल्द एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए इंटरनेट का सहारा लिया. सर्च इंजन पर मिले एक नंबर पर संपर्क करने पर कॉल उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को एक नामी एयर एंबुलेंस कंपनी का प्रतिनिधि बताया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 8 लाख रूपए में सौदा तय हुआ, जिसे परिजनों ने तुरंत ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. 

पैसे लेने के बाद शुरू हुआ टालमटोल 
रकम मिलते ही कथित कंपनी ने बहाने बनाना शुरू कर दिया. कभी तकनीकी खराबी का हवाला दिया गया तो कभी एयर ट्रैफिक क्लियरेंस की बात कही गई लेकिन एयर एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. परिजन लगातार संपर्क करते रहे लेकिन कोई ठोस जवाब नहीं मिला. जब तक उन्हें ठगी का एहसास हुआ और वैकल्पिक व्यवस्था करने की कोशिश की गई, तब तक काफी देर हो चुकी थी. समय पर इलाज और शिफ्टिंग न होने के कारण मोहन सिंह ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़े: शराब घोटाला मामला: नवीन केडिया को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई