धनंजय कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत
जामा/डेस्क: जामा थाना एवं प्रखण्ड मुख्यालय सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से राष्ट्र ध्वज फहराया गया. जामा थाना प्रभारी अजित कुमार ने जामा थाना परिसर राष्ट्र ध्वज फहराया और पुलिस के जवानों ने परेड के साथ झंडे को सलामी दी.
ततपश्चात स्वाधीनता दिवस के मौके पर जामा प्रखण्ड मुख्यालय में प्रमुख बसंती ज्योतिका मुर्मू ने प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डा. विवेक किशोर, उप प्रमुख पूनम देवी एवं अन्य कर्मियों के मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी . जामा अंचल परिसर स्थित तहसील कचहरी में अंचल कर्मियों के साथ झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी दी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जामा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी.
डा. शशिधर मिश्रा ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ झंडोत्तोलन किया. जामा बीआरसी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बीआरपी सीआरपी के साथ झंडोत्तोलन कर सलामी दी. भाजपा कार्यालय जामा में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू दर्वे ने नेता सुरेश मुर्मू, कालेश्वर लायक, इन्द्रकांत यादव रामजस मांझी, धनंजय प्रसाद यादव समेत कई कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया. जेएमएम कार्यालय जामा में प्रखंड अध्यक्ष विभिषण मुर्म ने सचिव गौतम दर्वे, दिलीप दत्ता, वरुण यादव सुरेश सोरेन, बोदीलाल मरांडी, विजय कापरी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया.
इसके अलावा कॉंग्रेस कार्यालय जामा, राजद कार्यालय जामा में प्रखंड अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ झंडोत्तोलन किया. साथ ही जेएसएलपीएस कार्यालय जामा , ग्रीन माउंट एकेडमी जामा, मॉडर्न पब्लिक इंग्लिश स्कूल सह लक्षमण मिश्रा हाई स्कूल जामा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जामा , प्लस टू उच्च विद्यालय जामा,इंडियन बैंक लक्ष्मीपुर,भारतीय स्टेट बैंक जामा, झारखंड राज्य वनांचल ग्रामीण बैंक जामा एवं अन्य सरकारी भवनों, स्कूलों एवं गैर सरकारी संस्थाओं, बैंकों में ध्वजारोहण किया गया. इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि सहित प्रखण्ड एवं अंचल कर्मी मौजूद थे .
इसे भी पढ़ें: गढ़वा डीसी और एसपी ने टाउनहॉल मैदान में किया ध्वजारोहण