संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद

पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव, हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका से मामले की पड़ताल कर रही है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पाकुड़ में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ मिला शव,  हत्या की आशंका

न्यूज11  भारत

पाकुड़/डेस्क: पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के डूमचीर जेटकाटोला में बुधवार को 21 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला का शव खून से लथपथ मिला और उसके सिर से खून बह रहा था. प्रारंभिक जांच में पुलिस हत्या की आशंका से मामले की पड़ताल कर रही है.

मृतका की पहचान मारुति मरांडी के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया.

मृतका की मां मरांगमाई हेंब्रम ने पुलिस को बताया कि मारुति उनकी इकलौती बेटी थी. बुधवार सुबह जब उन्होंने उसे बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. परिजनों के अनुसार, मारुति की तीन शादियां हुई थीं और वह वर्तमान में अपनी मां के साथ रह रही थी.

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से महिला का मोबाइल फोन भी जब्त किया है. मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल डेटा का विश्लेषण कर पुलिस घटना के पीछे की सच्चाई तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. स्थानीय लोगों का अनुमान है कि महिला के सिर पर किसी नुकीले हथियार से हमला कर उसकी हत्या की गई है.

थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगड़ा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. पुलिस महिला के पारिवारिक संबंधों, तीनों शादियों और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: पलामू में आरटीआई की आड़ में ₹5 लाख की रंगदारी मांगने का मामला, सुमित कुमार पर प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.