दर्दनाक हादसा

गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया में नाव पलटने से 28 वर्षीय युवक की मौत, रविवार सुबह बरामद हुआ शव

घटना के समय नाव में तीन ग्रामीण मौजूद थे, मनियां सुरीन कोकोगोदाह गांव से राशन का चावल लेकर वापस लौटने के दौरान हुआ हादसा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया में नाव पलटने से 28 वर्षीय युवक की मौत, रविवार सुबह बरामद हुआ शव

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया पंचायत के बलिया गांव निवासी मनियां सुरीन (28 वर्ष) की नाव पलटने की घटना में मौत हो गई. हादसा शनिवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है. घटना के समय नाव में तीन ग्रामीण मौजूद थे. जानकारी के अनुसार, मनियां सुरीन कोकोगोदाह गांव से राशन का चावल लेकर नाव से वापस अपने गांव लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में नाव पलट गई और मनियां सुरीन पानी में डूबकर लापता हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की.

रविवार सुबह रेला स्कूल के समीप ग्रामीणों ने खोजबीन के दौरान मनियां सुरीन का शव बरामद किया. शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में मातम छा गया. गांव में भी शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में आवागमन के लिए नाव का उपयोग किया जाता है. नाव पलटने की घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ है. घटना की सूचना गोइलकेरा थाना प्रभारी को दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: केचकी स्टेशन पर एक्सप्रेस  ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, 15 दिनों में मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र