न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उन्धन गांव में घर के छत से गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना बीते बुधवार शाम की है.मृतक 50 वर्षीय व्यक्ति का नाम सुभाष चेरोवा है. घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चेरोवा घर में काम करने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके सिर पर गंभीर चोट आने के बाद परिजनों ने तत्काल उन्हें मनोहरपुर सीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजन उसे बेहतर ईलाज के लिए राउरकेला ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में.जुट गई है
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर के एसएसआईपी प्लस टू उच्च विधालय में अभिभावकों व शिक्षकों की हुई बैठक