हादसा

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

स्टैंड पंखे में करंट प्रवाहित होने के कारण उसकी चपेट में आने से हुए हादसा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव में बिजली करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दंगवार गांव में शनिवार को बिजली करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय विजय कुमार ठाकुर की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया. बताया जा रहा है कि विजय कुमार ठाकुर घर में थे. इसी दौरान बगल में नीचे रखा स्टैंड पंखा चल रहा था अचानक उनके ऊपर गिर गया. बताया जा रहा है कि स्टैंड पंखा में करंट प्रवाहित होने के कारण वे उसकी चपेट में आ गए. बतादे की घर के लोगों ने कुछ गिरने की आवाज सुनी. मौके पर पहुंचने पर विजय ठाकुर स्टैंड पंखा के संपर्क में थे और जमीन पर गिरे मिले. परिजनो ने तत्काल उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर हुसैनाबाद पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: सांप के काटने से मनोहरपुर प्रखंड के टिमरा निवासी की मौत, फर्श में सोया था, रात करीब 3 बजे सांप ने काटा

संबंधित सामग्री

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बीजीएस परिसर में धनबाद जिला कबड्डी संघ की बैठक, प्रमोद चौरसिया बने जिला उपाध्यक्ष

बड्स गार्डेन स्कूल, राजगंज के प्राचार्य व निदेशक प्रमोद कुमार चौरसिया को सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष बनाया गया

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

चंदवा के चकला में ग्राम सभा की सहमति के बिना ड्रोन सर्वे का आरोप, आजसू नेता मनोज तुरी ने कंपनी को दी चेतावनी

ग्रामीणों की जमीन, अधिकार और भविष्य से जुड़े किसी भी निर्णय में पारदर्शिता बरतने की कही जा रही बात

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

रोजगार की मांग को लेकर विस्थापित 5 अक्टूबर को करेंगे डीवीसी कोनार डैम कार्यालय समक्ष धरना प्रदर्शन

बैठक में विस्थापितों की समस्याओं, अधिकारों, रोजगार एवं पुनर्वास सहित अन्य मांगों पर चर्चा