दर्दनाक हादसा

खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में मकान धसने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कल होगा पोस्टमार्टम

ग्रामीणों ने बुजुर्ग को आनन-फानन में सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया, डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में  मकान धसने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कल होगा पोस्टमार्टम

रोहन निषाद/न्यूज11  भारत

चाईबासा/डेस्क:  पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत ऊपर लोटा गांव में बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि पड़ोसी के घर का एक हिस्सा अचानक धंस गया, जिसकी चपेट में आने से 65 वर्षीय सुखलाल पाड़ेया की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बुजुर्ग को आनन-फानन में सदर अस्पताल चाईबासा पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि PI पुलिस इनफॉरमेशन उपलब्ध नहीं होने के कारण पोस्टमार्टम प्रक्रिया बुधवार को नहीं हो सकी. अब शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा.

घटना की सूचना मिलते ही खुंटपानी पंचायत समिति के प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाने की बात कही.गांव में इस हादसे के बाद शोक की लहर है. ग्रामीणों ने जर्जर और असुरक्षित मकानों की जांच कराकर आवश्यक मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: गांडेय के देवनडीह में सहिया चयन को लेकर ग्रामसभा में हंगामा, प्रक्रिया स्थगित

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.