हुसैनाबाद पशुपालन केंद्र में बछड़ा प्रदर्शनी, चयनित उत्कृष्ट बछड़ों को मिले पुरस्कार

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद पशुपालन केंद्र में बछड़ा प्रदर्शनी, चयनित उत्कृष्ट बछड़ों को मिले पुरस्कार

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद /डेस्क : पलामू जिले के पशुपालन विभाग द्वारा हुसैनाबाद पशु चिकित्सा केंद्र परिसर में एक शानदार बछड़ा प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पशुपालन पदाधिकारी द्वारा किया गया. प्रदर्शनी में हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से पशुपालकों ने अपने बछड़े और गाय के बच्चों को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण पशुपालन को प्रोत्साहित करना और बछड़ों की नस्ल में सुधार करना था. प्रदर्शनी में आए बछड़ों का मूल्यांकन करने के बाद जिला पशुपालन पदाधिकारी ने तीन उत्कृष्ट बछड़ों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित किया. विजेताओं को सम्मान स्वरूप पुरस्कार और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए.

इस कार्यक्रम में जिला पशुपालन पदाधिकारी प्रभाकर सिन्हा, मोहम्मद शाहिद इकबाल (टीवीओ हुसैनाबाद), डॉक्टर उदय सिंहा, डॉ. प्रमोद कुमार (बीएएचओ लेस्लीगंज), डॉ. संदीप उपाध्याय (टीवीओ लेस्लीगंज), एआई वर्कर रंजीत सिंह, स्टाफ मनौर अली, उदय प्रसाद सिंह, बीडीसी अजीत कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: नीमडीह पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, दो बिना नम्बर की मोटरसाइकिलें जब्त

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई