ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: प्रखंड के दामुडीह गांव में दलित टोला स्थित सरकारी कुआं को जमींदोज करने व कई पेड़ों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में चंदनकियारी अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक रविंद्रनाथ पात्रो के लिखित बयान पर दामूडीह गांव निवासी इसराइल अंसारी,शाहबुद्दीन अंसारी व रमजान अंसारी के विरुद्ध बरमसिया ओपी में मामला दर्ज कराया गया है। जिसके तहत कहा कि अंचलाधिकारी रवि आनंद के निर्देश पर स्थल निरीक्षण व जांचोपरांत उक्त कुआं व पेड़ सरकारी भूमि पर स्थित था। जिसे आरोपियों द्वारा 11 सितंबर को जेसीबी से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस संबंध में सरकारी संपत्ति की क्षति समेत अन्य धाराओं के तहत सोमवार की शाम अंचलाधिकारी के निर्देश पर मामला दर्ज कराया गया है.
यह भी पढ़ें: डीवीसी मुख्यालय कोलकाता में चेयरमैन सुरेश कुमार से मुलाकात कर विस्थापित प्रतिनिधियों ने कराया समस्याओं से अवगत