विशेष गहन पुनरीक्षण

रांची में SIR के नाम पर भारी गड़बड़ी की शिकायत, हिंदपीढ़ी में रहने वाले 34 लोगों के नाम हटाने के लिए BLO 2 ने भरा फॉर्म

फॉर्म 7 के नियम 13(2) और 26 के तहत कार्रवाई करने के लिए दिया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रांची में SIR के नाम पर भारी गड़बड़ी की शिकायत, हिंदपीढ़ी में रहने वाले 34 लोगों के नाम हटाने के लिए BLO 2 ने भरा फॉर्म

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: रांची में SIR के नाम पर भारी गड़बड़ी की शिकायत मिली है. रांची के हिंदपीढ़ी में रहने वाले 34 लोगों के नाम हटाने के लिए BLO 2 मो याशिन अली  ने फॉर्म-7 भरा है. आरोप है कि साजिश के तहत हिंदपीढ़ी के रहने 34 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 भरा गया है. फॉर्म-7 में सभी 34 लोगों को अनुपस्थित बताया गया या अस्थाई रूप से नहीं रहने की बात कही गई. सभी को अनुपस्थित और अस्थाई रूप से स्थांतरित बताया गया है. जबकि सभी पिछले कई वर्षों से अपने स्थाई पते पर ही रह रहे हैं 

फॉर्म 7 के नियम 13(2) और 26 के तहत कार्रवाई करने के लिए दिया गया है. इसकी लिखित शिकायत रांची के SDM से की गई है. 63 रांची विधान सभा क्षेत्र भाग सं. 226 में साजिश के तहत नाम हटाने के लिए आवेदन देने की बात कही जा रही है. वोटरों का आरोप है कि मो. यासीन BLA-2 के जरिये Form-7 भरकर 34 लोगों का नाम काटने का आवेदन दिया गया है.

यह भी पढ़ें: सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने जताया गहरा शोक