न्यूज़11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: सिंहभूम मंडल के ओडिया भाषाई अल्पसंख्यकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के नेतृत्व में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. वहीं मुलाकात के दौरान डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने राज्यपाल को शॉल, अंगवस्त्र और भगवान जगन्नाथ एवं डॉ. राममनोहर लोहिया का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
इस चर्चा में कोल्हान विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों की तत्काल बहाली, JHTET परीक्षा की अधिसूचना में अन्य लिपियों की तरह ओडिया लिपि को शामिल करने और घाटशिला को मुख्यालय बनाकर पूर्वी सिंहभूम के विभाजन की प्रमुख मांग उठाई गई. साथ ही, NH-18 के विस्तार, साथ ही खण्डामौदा और जगन्नाथपुर चौक में अंडरपास निर्माण, सड़क सुरक्षा हेतु सबवे निर्माण और उत्कल गौरव मधु सूदन दास, राजा अर्जुन सिंह एवं जगन्नाथ ढल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने का आग्रह किया गया. राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को विस्तार से सुना और इन गंभीर विषयों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
ये भी पढ़ें- LPG की आपूर्ति को लेकर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने की समीक्षा बैठक, 7 से 10 दिनों के अंदर सामान्य हो जाएगी गैस की किल्लत
कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, ओडिया भाषा और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा
संबंधित सामग्री
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक
जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी
तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई
रांची रेल मंडल अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर चल रहा विकास कार्य, ब्लॉक की वजह से ट्रेनें का परिचालन प्रभावित
इस रूट पर जाने वाले यात्री यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेनों की स्थिति