बरामदे में बैठे किसान की वज्रपात से मौत, परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़

By : Admin
बरामदे में बैठे किसान की वज्रपात से मौत, परिजनों पर टूटा दुःखों का पहाड़

अमरनाथ पाठक/न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क:  पालोजोरी प्रखंड के कुंजबोना पंचायत अंतर्गत दहजोरिया गांव में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 52 वर्षीय निमचंद सोरेन की मौत हो गई. घटना दोपहर लगभग 2 बजे की बताई जाती है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज बारिश के दौरान निमचंद सोरेन घर के बरामदे में बैठे थे, तभी अचानक जोरदार वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गए. बिजली गिरने की ताकत इतनी प्रचंड थी कि घर का बरामदा भी क्षतिग्रस्त हो गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने मुखिया लालकिशोर सोरेन को सूचना दी. मुखिया के प्रयास से एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और मृतक को पालोजोरी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. मृतक अपने पीछे पत्नी साधौनी किस्कू और एक पुत्र छोड़ गए हैं. पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार गहरे सदमे में डूबा हुआ है.

वहीं घटना की जानकारी मिलने पर विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुःखद घटना है और मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं.

गांव के लोग अब प्रशासन से अपेक्षा कर रहे हैं कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जाए ताकि उनके जीवन-यापन में सहूलियत हो सके.

यह भी पढ़ें:  बाबा बैद्यनाथ धाम में दुर्गापूजा का विशेष आयोजन, मां भगवती को चढ़ेगा 56 भोग

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई