लातेहार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने एनएच-22 किया जाम

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
लातेहार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से नाना-नाती की दर्दनाक मौत, मुआवजा को लेकर ग्रामीणों ने एनएच-22 किया जाम

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: बारियातू थाना क्षेत्र के साल्वे पंचायत अंतर्गत जबरा ग्राम निवासी सुकर प्रजापति (55 वर्ष) एवं उनके नाती आलोक प्रजापति (13 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी. घटना चतरा जिला के सिमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कसारी स्थित फाड़ी माचन के समीप एनएच-22 पर रविवार की रात हुई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, सुकर प्रजापति अपने नाती आलोक प्रजापति के साथ रविवार रात लूना मोटरसाइकिल (जेएच 03 एटी 6438) से सलगी गांव स्थित रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर जबरा लौट रहे थे.

इसी दौरान फाड़ी माचन के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. सूचना पाकर सिमरिया थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया. बताया गया कि आलोक प्रजापति के पिता अपने पुत्र के शव को चतरा जिला के कान्हाचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरिदिरी गांव ले गये.

इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुकर प्रजापति के शव के साथ चतरा-रांची मुख्य सड़क एनएच-22 स्थित जबरा मोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया. ग्रामीण मृतक परिवार को मुआवजा, आश्रित को नौकरी तथा दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. सड़क जाम के कारण एनएच-22 के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मृतक आलोक प्रजापति आठवीं कक्षा का छात्र था. ग्रामीणों के अनुसार वह पढ़ाई में काफी मेधावी था. उसकी असामयिक मौत से विद्यालय परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. मामले को लेकर मृतक के पुत्र अनुज प्रजापति ने सिमरिया थाना में अज्ञात वाहन के खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. सड़क जाम कि सूचना पाकर थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान जाम स्थल पहुंच कर जाम कर्ताओं से वार्ता कर रहे थे समाचार लिखे जाने तक जाम लगी हुई थी.

यह भी पढ़ें: झारखंड में आज मौसम का दिखेगा मिलाजुली रूप, आंधी-पानी के साथ सूर्य भी दिखाएगा अपना रौद्र रूप

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार