खेदवारा नदी के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर

By : News11 Bharat
खेदवारा नदी के पास भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर

न्यूज11  भारत

बिरनी/डेस्क: बिरनी प्रखंड के खेदवारा नदी , पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक की पहचान चिताखारो गांव निवासी सकुर मंडल के रूप में हुई है. वहीं घायलों में मनोज मरांडी और उनके दामाद शामिल हैं.

घटना के संबंध में मुखिया प्रतिनिधि ईश्वर मंडल ने बताया कि सकुर मंडल खेदवारा गांव में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में शामिल होकर चार पहिया वाहन से अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान नदी पुल पार करने के बाद सड़क पर मौजूद तीखे मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और गड्ढे में जा गिरा. बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था, जिससे हादसा हुआ.

हादसे में सकुर मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा. वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में कलश यात्रा में शामिल हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, कंधे पर पालकी उठाकर किया नगर भ्रमण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई