विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला रेलवे ओवरब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया.हालांकि इस दुर्घटना में जान-माल के बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई.
मिली जानकारी के अनुसार, ओवरब्रिज पर एक स्कूल वाहन ने पहले ट्रैक्टर की ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रॉली टूटकर सड़क पर बिखर गई.इसी क्रम में बस ने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक बस के नीचे फंस गई. दूसरी ओर से आ रही एक कार भी टक्कर की चपेट में आ गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.अंततः स्कूल वाहन ओवरब्रिज की रेलिंग से टकराकर रुक गया. बताया जा रहा है कि बाइक चालक को हल्की चोटें आई हैं. राहत की बात यह रही कि स्कूल वाहन आरपीएस पब्लिक स्कूल का था और बच्चों को छोड़कर वापस लौट रहा था. यदि बस में बच्चे सवार होते तो कई बच्चे घायल हो सकते थे. वहीं अगर बस रेलिंग तोड़कर नीचे गिर जाती तो नीचे भीड़भाड़ वाले इलाके में बड़ी घटना घट सकती थी. फिलहाल घटना कैसे घटी जांच का विषय है. वही वाहनों को भारी क्षति पहुंची है, लेकिन किसी बड़ी जनहानि की खबर नहीं है. वही हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने बताया की बस का ब्रेक फेल हो गया था जिसके चलते घटना हुई, बस क़ो हटाया जा रहा हैं, अभी तक किसी के द्वारा इससे संबंधित आवेदन नहीं दिया गया हैं.
यह भी पढ़ें: एटीएम कार्ड बदल 77 हजार की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जोगसर पुलिस की कार्रवाई