अज्ञात वाहन की टक्कर से घर आये झारखंड पुलिस के जवान की मौत, घर से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा

By : News11 Bharat
अज्ञात वाहन की टक्कर से घर आये झारखंड पुलिस के जवान की मौत, घर से कुछ ही दूरी पर हुआ हादसा

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवान बीघा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान सोनू सिंह 38 वर्ष, निवासी दिवान बीघा के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनू सिंह बिहार के औरंगाबाद गए हुए थे. वहां से लौटने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि सोनू सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत थे और वर्तमान में रांची में पदस्थापित थे. वे छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: बोकारो थर्मल की विभिन्न पंचायतों में बेरमो बीडीओ के नेतृत्व में किया गया कंबल का वितरण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई