चौपारण में सड़क हादसा

NH-19 पर ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार नींबू विक्रेता, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को मौके पर ही रोक कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया

By : Pramod Kumar
NH-19 पर  ट्रक की चपेट में आया साइकिल सवार नींबू विक्रेता, मौके पर ही हुई मौत, पुलिस ने ट्रक को किया जब्त

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज11  भारत

बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र में ग्रामीण बैंक के पास NH-19 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान बजरंग टोला निवासी रीतलाल साहू के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, रीतलाल साहू साइकिल से जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद सिंह और चौपारण थाना के एएसआई बादल महतो मौके पर पहुंचे.  आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को मौके पर ही रोक कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

बताया जा रहा है कि मृतक रीतलाल साहू चौपारण ब्लॉक मोड़ सब्जी बाजार में नींबू बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और इलाके में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: रांची में मुहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के लिए जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस ने लागू की शहर में विशेष यातायात व्यवस्था

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई