न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर शहरी क्षेत्र के ईश्वर पाठक प्लस टू विधालय मनोहरपुर में गुरुवार को अभिभावक व शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया.जिसकी अध्यक्षता विधालय के प्रधानाध्यापिका संध्या सुरीन ने किया.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जयदीप लकड़ा रहे. वहीं एसडीपीओ जयदीप लकड़ा ने अभिभावकों को शिक्षा के महत्व, अभिभावकों की भूमिका एवं छात्रों पर पड़ने वाले नकारात्मकता के तत्वों की विस्तृत से जानकारी दी.
साथ ही उन्होंने छात्र छात्राओं के साथ काउंसलिंग भी किये. शिक्षकों के द्बारा अभिभावकों को छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति, छात्रों को मिलने वाले विभागीय लाभ एवं शैक्षणिक गतिविधियों की विस्तृत से जानकारी दी गई.बैठक में सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे. मौके पर सीआरपी अंजू गुप्ता, संदीप जेवियर भेंगरा,शिल्पी आइंदा,ओलिभ गुड़िया, हीरालाल कुम्हार, महेश कुमार, लक्ष्मीकांत महता समेत सभी शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित थे
यह भी पढ़ें: घाघरा हवलदार बरगी उरांव का शव पहुंचते गांव में छाया मातम, परिजनों का हुआ रो-रो कर बुरा हाल