बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

मंदिर प्रांगण व आस-पास श्रद्धालुओं की सुविधा सुव्यवस्थित करने का निर्देश

By : Admin
बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक

शुभेंदु गुप्ता/न्यूज 11 भारत 

देवघर/डेस्क: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में बाबा मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पंडा पुरोहित समाज के प्रतिनिधियों व सम्मानित सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. इस दौरान बाबा मंदिर की व्यवस्थाओं के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा लेकर की जाने वाली विभिन्न कार्यों पर चर्चा करते हुए पंडा समाज के सदस्यों व प्रतिनिधियों से उनके सहयोग और विचारों से उपायुक्त अवगत हुए.

इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने हेतु हम सभी को मिलकर पूरे तत्परता के कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि सभी के जन सहयोग से सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में एक सुखद अनुभूति दी जा सके. साथ हीं श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, पूजा-अर्चना को लेकर विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए मंदिर प्रांगण में आवश्यक कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण करने की बात उपायुक्त ने कही. आगे शीघ्रदर्शनम् कूपन की व्यवस्था को और भी सुगम बनाने के उदेश्य से विभिन्न बिन्दुअेां पर विस्तृत चर्चा की गयी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े.

इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ, उप विकास आयुक्त श्री पीयूष सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री हीरा कुमार, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी देवघर श्री रवि कुमार, सरदार पंडा, पंडा धर्मरक्षिणी के अध्यक्ष श्री सुरेश भारद्वाज, पंडा धर्मरक्षिणी के महामंत्री श्री निर्मल झा, सहायक मंदिर प्रभारी सह जिला खेल पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं पंडा व तीर्थ पुरोहित समाज के सदस्य, प्रतिनिधि व संबंधित विभाग के अधिकारी, डीएमएफटी की टीम आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: लोहरदगा: डायन प्रथा-बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन की जरूरत, प्रशासन को सूचित करने की अपील

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई