चांडिल में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

आयोजन समितियों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश<br/>

By : Pramod Kumar
चांडिल में दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर तिरुलडीह थाना परिसर में  शांति समिति की बैठक आयोजित

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क: चांडिल अनुमंडल के तिरूलडीह थाना क्षेत्र में होने वाली शारदीय नवरात्रि "दुर्गापूजा" को लेकर शनिवार को तिरूलडीह थाना क्षेत्र के दुर्गा पूजा कमिटी के साथ शांति समिति की बैठक तिरूलडीह थाना परिसर में थाना प्रभारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. उक्त बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, पानी, साफ-सफाई, यातायात नियंत्रण व सुरक्षा के बारे में शांति समिति के सदस्यों और थाना प्रभारी के बीच चर्चा हुई.
 
थाना प्रभारी ने सरकार की गाइड लाइन से अवगत कराए..  दुर्गा पूजा समिति को शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पंडाल में अग्निशमन की व्यवस्था हर पंडाल पर किया जाने का दिया निर्देश...

साथ ही पूजा समिति को इस बात का ख्याल रहे कि पूजा स्थल पर पंडाल व भीड़भाड़ वाले स्थान पर श्रद्धालुओं के आने और जाने के लिए उचित व्यवस्था हो... जिसमें प्रवेश द्वार और निकास द्वार अलग अलग  रहे...  कमिटी का सदस्य नशीली पदार्थ का सेवन करके मेला संचालन ना करने का दिया आदेश ,डीजे को लेकर उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे के बाद डीजे पूर्ण रूप से  रहेगा बंद. सोशल मीडिया पर आने वाले भ्रामक पोस्ट से दूर रहने तथा बिना पुष्टि का खबर आगे फॉरवर्ड करने से बचने का अपील की.

बैठक में कुकड़ु प्रखण्ड प्रमुख प्रतिमा वाला सिंह पातर, उपप्रमुख एकराम अंसारी,पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष सरायकेला खरसवां अशोक साव उर्फ माझी साव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: सिल्ली के पतराहातू में 10 शय्या वाले अस्पताल का डॉ इरफान अंसारी ने किया शिलान्यास

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई