बालूमाथ के कलकलिया गांव में ग्रामीण की गोली लगने से मौत, रात को जंगल में शिकार करने कह कर निकला था युवक

मिस फायर या आपसी रंजिश में हत्या, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बालूमाथ के कलकलिया गांव में ग्रामीण की गोली  लगने से मौत, रात को जंगल में शिकार करने कह कर निकला था युवक

न्यूज11  भारत

लातेहार/डेस्क: बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालू पंचायत अंतर्गत कलकलिया गांव में रविवार की रात एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान कलकलिया गांव निवासी मनते उराव के 47 वर्षीय पुत्र रामेश्वर उरांव के रूप में हुई. उसके सीने पर एक गोली लगी है.मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात मृतक रामेश्वर उरांव गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ जंगल कि ओर शिकार करने गया था. बहुत देर हो जाने के बाद भी वह घर नहीं लौटा.

इसी बीच परिवार जनों को अन्य ग्रामीणों के माध्यम से मध्य रात्रि को ही सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति आंगनबाड़ी केंद्र के पास मरा पड़ा हुआ है, जिसे ग्रामीणों द्वारा देर रात को हि बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. जहां पर चिकित्सकों ने जांचों उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इधर बालूमाथ थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में कर दोपहर को अंतः परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया गया और घटना की छानबीन में जुट गई है. 

ग्रामीण की मृत्यु जंगल में शिकार के दौरान हुई मिस फायर या किसी रंजिश में हत्या हुई है.जो यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच बारीकी से कर रही है.बता दें कि मृतक ग्रामीण की पांच पुत्रियां हैं. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है और क्षेत्र में सनसनी का माहौल है.

यह भी पढ़ें: दवा दुकानों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर मेदिनीनगर में केमिस्ट्स की बैठक, 20 मई को पूर्ण बंद का निर्णय

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार