ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत
चंदनकियारी /डेस्क: उपायुक्त बोकारो के निर्देश पर चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार ने शनिवार को चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय के रोकड़ बही,योजना पंजी समेत कार्यालय के द्वारा संधारित विभिन्न पंजियों की जांच कर अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व चिकित्सा समेत अन्य पंजीयों का निरीक्षण के आलावा यहां चिकित्सा व्यवस्था व साफ सफाई की दिशा में कई निर्देश भी दिए. कहा कि निरीक्षण के दौरान संबंधित कार्यालय के पंजियो की प्रति साथ ले ली गई है. जिसपर प्रतिवेदन तैयार कर अग्रेतर कार्यवाही को लेकर टिप्पणी की जाएगी. मौके पर बीडीओ अजय वर्मा व सीओ रवि कुमार आनंद मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: दुर्गापूजा को लेकर रांची में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व तैयारियों पर मंथन