प्रशासनिक पहल से आंगनबाड़ी बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास - बीडीओ दिनेश कुमार

By : News11 Bharat
प्रशासनिक पहल से आंगनबाड़ी बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास - बीडीओ दिनेश कुमार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत 

घाघरा/डेस्क:  आंगनबाड़ी केंद्रों में नन्हें कदमों का जश्न: बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया घाघरा गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार मंगलवार को घाघरा प्रखंड के कोटामाटी, घोड़ाटांगर, पकरटोली, गम्हरिया सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर केक काटकर बच्चों के साथ खुशियां साझा की गईं और उन्हें उपहार भी प्रदान किए गए.

कार्यक्रम में वीडियो सह बाल विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें विशेष महसूस कराना है. उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं एलएस श्वेता ने बताया कि उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार संबंधित माह में जन्मे बच्चों का जन्मदिन मनाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. उन्होंने कहा कि आगे भी डीसी मैडम के निर्देशानुसार इस पहल को लगातार जारी रखा जाएगा.

इस अवसर पर कोटामाटी, घोड़ाटांगर, पकरटोली, गम्हरिया सहित अन्य आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिका एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: जपला रेलवे ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, बड़ा नुकसान टला, जनहानि की सुचना नहीं

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार