भरत मंडल/न्यूज़11 भारत
गांडेय/डेस्क: अहिल्यापुर थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी ऐनुल हक खान ने बताया कि अहिल्यापुर थाना कांड संख्या 24/2026 के अभियुक्त फिरोज अंसारी, पिता गुल मोहम्मद, निवासी को करमई चौक को गिरफ्तार किया गया.
वहीं एक पुराने मामले में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर गुलटन मियां उर्फ कलीम अंसारी, पिता ईद मियां, निवासी अहिल्यापुर थाना क्षेत्र को भी गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया.