पर्वतपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से लगाई गुहार

By : Vaibhaw Vikram
पर्वतपुर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने सीओ से लगाई गुहार

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
गांडेय प्रखंड के पर्वतपुर पंचायत अंतर्गत पर्वतपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को गांडेय सीओ मो. हुसैन को आवेदन देकर गैरमजरुआ जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है. ग्रामीणों ने आवेदन में बताया कि पर्वतपुर मौजा स्थित खाता संख्या 129, प्लाट संख्या 645, रकवा 31 डिसमिल जमीन गैरमजरुआ सरकारी भूमि है. उक्त जमीन पर पहले से सरकारी सामुदायिक भवन एवं सरकारी शौचालय बना हुआ है, जबकि कुछ हिस्सा खाली पड़ा हुआ है.

ग्रामीणों का आरोप है कि खाली पड़ी जमीन पर गांव के विनोद वर्मा एवं जागेश्वर वर्मा ने रातों-रात चोरी-छिपे दीवार खड़ी कर अतिक्रमण कर लिया है. ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पूर्व इसी जमीन पर सीओ द्वारा बोर्ड लगाया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा था कि यह सरकारी जमीन है तथा इस पर किसी प्रकार का निजी उपयोग एवं खरीद-बिक्री वर्जित है.

ग्रामीणों ने प्रशासन से सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है. आवेदन में सुजीत प्रसाद वर्मा, मोहन प्रसाद वर्मा, छोटे लाल वर्मा, बालदेव पंडित, नरेश प्रसाद वर्मा, छबीली कुमारी, शंकर राणा, विकास राणा सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर अंकित हैं.

यह भी पढ़ें: खलारी में ऑगमेंटेड रियलिटी से लैस इंटेलिजेंट टीचिंग कंसोल पर शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई