बस्ताकोला में मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर प्रदान किये गये नियुक्ति-पत्र

बी.सी.सी.एल. मुख्यालय में आयोजित किया गया समारोह

By : Admin
बस्ताकोला में मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर प्रदान किये गये नियुक्ति-पत्र

अंकित झा/न्यूज11  भारत

बस्ताकोला/डेस्क:  बस्ताकोला क्षेत्र में  मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर प्राप्त होने वाले नियोजन के संबंध में  बी.सी.सी.एल. मुख्यालय द्वारा सक्षम अधिकारी के अनुमोदनापरात  आफिसर्स क्लब  बस्ताकोला क्षेत्र मे नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कुल 22 अश्रितो को प्रबंधन द्वारा  नियुक्ती पत्र प्रदान किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक, श्री अनिल कुमार सिन्हा के कर-कमलों द्वारा आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर की गई. तथा क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन), क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन) एवं उप प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा अन्य आश्रितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए.

इस अवसर पर मंच का संचालन नोडल अधिकारी (नियोजन), बस्ताकोला क्षेत्र द्वारा किया गया. कार्यक्रम में कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे. महाप्रबंधक, बस्ताकोला क्षेत्र श्री अनिल कुमार सिन्हा ने सभी नव नियुक्त कर्मचारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं एवं उन्हें बी.सी.सी.एल. परिवार का हिस्सा बनने पर हार्दिक स्वागत किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा प्रस्तुत किया गया.

यह भी पढ़ें: नेशनल वॉलेंटरी ब्लड डोनेशन डे पर बस्ताकोला क्षेत्र में ब्लड ग्रुप टेस्ट कैंप का आयोजन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई