सिगदाहीड जाहेरथान में धूमधाम से मनाया गया बाहा बोंगा सह सरहुल पर्व

प्रकृति पर्व में उमड़ा आदिवासी समाज, सुख-समृद्धि की कामना, मांदर की थाप पर झूमे ग्रामीण

By : News11 Bharat
सिगदाहीड जाहेरथान में धूमधाम से मनाया गया बाहा बोंगा सह सरहुल पर्व

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क:  चंदनकियारी प्रखंड के कुमीरडोबा पंचायत अंतर्गत सिगदाहीड स्थित जाहेरथान में बाहा बोंगा सह सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व उप मुखिया रघुनाथ सोरेन एवं पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीकांत हसदा ने किया.

इस अवसर पर नायके बाबा अरुण मरांडी एवं माझी बाबा जलेसर मरांडी ने ईष्ट देवता मारांग बुरु व जाहेर आयो की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की. पूजा के बाद आदिवासी महिलाओं ने मांदर की थाप और पारंपरिक गीतों के साथ रातभर नृत्य किया. इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से सैकड़ों आदिवासी पुरुष व महिलाएं पहुंचे.

उप मुखिया रघुनाथ सोरेन ने कहा कि बाहा बोंगा सह सरहुल आदिवासी समाज का प्रकृति पर्व है, जो झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आदिवासी समुदायों द्वारा मनाया जाता है. यह पर्व नए साल और नई फसल की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है.

पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीकांत हसदा ने बताया कि झारखंड की विभिन्न जनजातियां इस पर्व को अलग-अलग नामों से मनाती हैं. उरांव समाज इसे खुदी पर्व, संथाल समाज बाहा पर्व तथा मुंडा और खड़िया समाज जंकौर पर्व के रूप में मनाते हैं. कार्यक्रम में दूर दराज गांवों से पहुंचे ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में गांव के लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: घाघरा गुनिया गांव में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल, पारंपरिक पूजा व शोभायात्रा निकली

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार