गढ़वा जिले में अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को मिला नए घरों का उपहार, गूंजे खुशियों के गीत

By : News11 Bharat
गढ़वा जिले में अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को मिला नए घरों का उपहार, गूंजे खुशियों के गीत

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले में झारखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में गढ़वा जिले के सभी पंचायतों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों के अंतर्गत आवास योजना के लाभुकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ संकल्प सभा, आवास स्वीकृति पत्र वितरण एवं गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस अवसर पर ग्रामीणों ने सशक्त झारखंड, समृद्ध झारखंड के निर्माण का संकल्प दोहराया और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. इसी क्रम में चिनिया प्रखंड के ग्राम पंचायत चिनिया एवं भंडारिया प्रखंड के ग्राम पंचायत भंडारिया सहित जिले के अन्य पंचायतों में भी अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों को उनके नए घरों में प्रवेश का अवसर प्रदान किया गया.

यह कार्यक्रम न केवल नए घरों में प्रवेश का प्रतीक है,बल्कि यह नए सपनों, नई उम्मीदों और आत्मनिर्भर झारखंड की दिशा में एक सशक्त कदम है. कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने राज्य सरकार एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना ने उन्हें सामाजिक सुरक्षा और आत्मसम्मान दोनों प्रदान किया है. अबुआ आवास योजना के तहत लाभुकों ने अपने नए घरों में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न किया. हर पंचायत में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला.इसी क्रम में गढ़वा जिला के सभी प्रखंडों के कुल 189 पंचायतों में लगभग 1,459 लाभुकों ने अबुआ आवास योजना के अंतर्गत प्राप्त अपने नए घरों में गृह प्रवेश किया. यह उपलब्धि राज्य सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसमें हर जरूरतमंद को पक्का घर, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प निहित है.

यह भी पढ़ें: मोटरसाइकिल चोरी कर भाग रहे दो चोरों को चक्रधरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई