विशेष गहन पुनरीक्षण

बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी ने SIR कार्यों का जायजा लेने बूथों पर पहुंचे

निरीक्षण के दौरान प्रगति रिपोर्ट देख बेहतर कार्यों की प्रशंसा भी की

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी ने SIR कार्यों का जायजा लेने बूथों पर पहुंचे

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 

बेरमो डेस्क: एसआईआर के कार्यों की प्रगति को लेकर बेरमो के प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बुधवार को कई बूथों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान बूथ नंबर 51,52,54,55,56,63 ,64  उत्क्रमित उच्च विद्यालय संडे बाजार में बीएलओ,  वॉलिंटियर, बीएलओ टू , सुपरवाइजर , वार्ड सदस्य एवं  ग्रामीण मौजूद थे. इस दौरान मुकेश कुमार ने तीनों ही बूथों का प्रगति रिपोर्ट देखा एवं सभी के कार्यों की प्रशंसा की, उन्होंने कहा सबों के सहयोग से इन बूथों के एसआईआर  कार्य अच्छे तरीके से हो रहे हैं,राजनीतिक दलों का भी सहयोग भरपूर मिल रहा है, एसआईआर के कार्य जो थोड़े बहुत रह गए हैं इसे भी बीएलओ जल्द पूर्ण कर ले. एसआईआर को लेकर सबों ने पूरी तरीके से प्रचार प्रसार कर कार्य को अंजाम तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ा, इसी का नतीजा है की कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है, मौके पर सुपरवाइजर नरेश यादव, प्रकाश कुमार,गौरव सिन्हा, बीएलओ मीरा देवी, कविता कुमारी, छबि साहनी, वॉलेंटियर शिव प्रकाश पांडे,श्रवण कुमार, वंदना कुमारी, बीएलओ टू महेश प्रसाद, अरविंद शर्मा, वार्ड सदस्य सोनू कुमारी, ज्योति कुमारी, गोपाल नारायण सिन्हा,जैनुद्दुल हसन सहित कई मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: सोनबरसा-लोटनिया के बीच संकीर्ण नहर पुल बना हादसों का कारण, रेलिंग नहीं होने से हर पल दुर्घटना का खतरा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई