भरनो प्रखंड के डूडीया में नव निर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन, श्रद्धालु रातभर भक्ति मे

By : News11 Bharat
भरनो प्रखंड के डूडीया में नव निर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भक्ति जागरण का आयोजन, श्रद्धालु रातभर भक्ति मे

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: भरनो प्रखंड के डूडीया गांव स्थित महादेव टंगरा में नव निर्मित शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के समापन अवसर पर भव्य भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया.कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव,समाजसेवी किशोर साहू,पीके सिंह एवं अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया.इसके बाद अतिथियों और कलाकारों का पारंपरिक रूप से चुनरी ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया.भक्ति जागरण में रांची से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए.मधुर भजनों और भक्ति गीतों ने श्रद्धालुओं को पूरी रात झूमने पर मजबूर कर दिया. विशेषकर महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली,जो भक्ति गीतों पर झूमती नजर आईं.इस कार्यक्रम में डूडीया गांव सहित आसपास के कई टोला-मोहल्लों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति रस में डूबकर कार्यक्रम का आनंद लिया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीत गुप्ता,विकास सिंह,पवन साहू,नंदकिशोर सिंह,पवन गुप्ता, हर्ष गुप्ता, रोहन महतो, मनीष उरांव, दिनेश गोप,सीधी बड़ाइक, अजय महतो,दिवाकर गुप्ता,रोहित गुप्ता,रमेश गुप्ता,भुनेश्वर दुबे,अंकित दुबे, छोटेलाल ठाकुर, शुभम सिंह, दिलीप सिंह सहित कई लोगों की सराहनीय भूमिका रही.समापन के अवसर पर आयोजकों ने सभी सहयोगियों और उपस्थित श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया.यह भक्ति जागरण कार्यक्रम क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा.

यह भी पढ़ें: देवघर उपायुक्त ने विधि से जुड़े लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार