भारत गैस एजेंसी

भरनो में भारत गैस एजेंसी के काउंटर शॉप का हुआ शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

ब्लॉक चौक के नवाटोली रोड में सत्यनारायण केशरी के मार्केट कॉम्प्लेक्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भारत गैस एजेंसी के काउंटर शॉप का विधिवत पूजा-पाठ के बाद शुभारंभ किया गया.

By : Ark Sahuliyar
भरनो में भारत गैस एजेंसी के काउंटर शॉप का हुआ शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
गुमला/डेस्क:
भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक चौक के नवाटोली रोड में सत्यनारायण केशरी के मार्केट कॉम्प्लेक्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भारत गैस एजेंसी के काउंटर शॉप का विधिवत पूजा-पाठ के बाद शुभारंभ किया गया. काउंटर शॉप का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ के भरनो प्रखंड अध्यक्ष राजदेव सिंह,समाजसेवी भोला प्रसाद केशरी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. उद्घाटन के पूर्व आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी द्वारा विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ कराया गया.  इसके बाद अतिथियों ने काउंटर शॉप का निरीक्षण किया तथा संचालक विपिन कुमार सिंह को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं. मौके पर प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव ने कहा कि भरनो प्रखंड के अमलीया में पहले से ही भारत गैस एजेंसी का गोदाम संचालित है. अब भरनो मुख्यालय में इसका काउंटर शॉप खुल जाने से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर एवं रसोई से संबंधित सामान लेने के लिए ग्रामीणों को अब दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. 

उन्होंने बताया कि काउंटर शॉप में भारत गैस के साथ-साथ किचेन से संबंधित विभिन्न प्रकार के सामान भी उपलब्ध होंगे.  इससे स्थानीय लोगों को एक ही स्थान पर गैस एवं रसोई से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो सकेगी. काउंटर शॉप खुलने से विशेष रूप से भरनो बाजार एवं आसपास के गांवों के लोगों को समय और आने-जाने के खर्च की बचत होगी. काउंटर शॉप के संचालक विपिन कुमार सिंह ने कहा कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां भारत गैस सहित रसोई से संबंधित आवश्यक सामान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा. उनका उद्देश्य है कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवा और सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें. इस अवसर पर आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी,विपिन कुमार सिंह,सुमेर सिंह,डॉ. उज्ज्वल कुमार सिंह,डॉ. अनूप कुमार सिंह, बल्ली सिंह, पीके सिंह,हरिशंकर शाही,आशीष नाथ शाहदेव, चंद्रमोहन महतो, रतन केशरी, राधेश्याम सिंह,पद्दूमन सिंह, जगजीवन सिंह, मुकेश सिंह, शिव शंकर सिंह, संदीप सिंह,श्रीकांत प्रसाद केशरी,सत्यनारायण केशरी, सुनील केशरी, काली सिंह, राम सिंह, मनोज केशरी, राजेश प्रसाद केशरी, मीर आमीन, रामजी बैठा, वशिष्ठ नारायण सिंह, दीरपू सिंह,राजेश्वर सिंह, कारी सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.