सुदिव्य कुमार सोनू का निधन

BIG BREAKING: दिल का दौरा पड़ने से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया है. देर रात सीने में उठे तेज दर्द के बाद उनकी मौत हो गई.

By : Ark Sahuliyar
BIG BREAKING: दिल का दौरा पड़ने से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 झारखंड की राजनीति से एक शोक भरी खबर आई है. राज्य सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अब इस दुनिया में नहीं रहे. झारखंड सरकार के नगर विकास, आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन हो गया. उन्होंने गिरिडीह के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. मंत्री सुदिव्य सोनू की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी. आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया.

इस से पहले हेमंत सरकार में मंत्री रहते, हाजी हुसैन अंसारी, जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन का भी निधन हो चुका है. सुदिव्य कुमार सोनू कल शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे. गिरिडीह के इस्लामिया उर्दू मिडिल स्कूल के शताब्दी समारोह में भी उनकी मौजूदगी रही थी. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी नेताओं में होती थी गिनती 
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र से JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू झारखण्ड सरकार में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री थे. उनकी गिनती राज्य के बड़े मंत्रियों में होती थी. वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भी काफी करीबी माने जाते थे. झारखण्ड मुक्ति मोर्चा में वह से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते थे. 

छात्र आंदोलन के दौरान निभायी थी सक्रिय भूमिका 
रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान भी सुदिव्य कुमार सोनू ने सक्रिय भूमिका निभायी थी. उन्होंने छात्रों के साथ सरकार के तरफ से वार्ता का नेतृत्व किया था. 

पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने जताया दुःख 

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने जताया शोक 

झारखंड के पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने कहा कि झारखंड सरकार के माननीय मंत्री एवं गिरिडीह विधायक श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है.
उनका असमय निधन झारखंड की राजनीति एवं समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है. जनसेवा, झारखंड के विकास तथा समाज के प्रति उनके समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा.

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सीता सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सीता सोरेन ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक सीता सोरेन उनके आवास पहुंचीं और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर लातेहार समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन, दी गयी श्रद्धांजलि

मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर लातेहार समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन, दी गयी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 02 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची नगर निगम में शोकसभा, नम आंखों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची नगर निगम में शोकसभा, नम आंखों से दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास तथा पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है.