दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ले गए बाइक सवार बदमाश

By : Admin
दिनदहाड़े महिला के गले से सोने की चेन उड़ा ले गए बाइक सवार बदमाश

अमरनाथ पाठक/न्यूज11  भारत

देवघर/डेस्क: नगर थाना क्षेत्र के बिलासी टाउन मोहल्ले में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है. शुक्रवार को बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली और चंद सेकेंड में फरार हो गए.

पीड़िता ने बताया कि वह अपने बच्चे को स्कूल से लेने गई थी. बेटे के साथ टोटो पर घर लौटते समय वह थोड़ी देर के लिए बैंक भी गई. बैंक से निकलकर जैसे ही वह संदीपनी स्कूल के पास पहुंची, तभी बाइक पर सवार दो युवक आए और पलक झपकते ही उसके गले से सोने की चेन झपट ली. महिला ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन बदमाशों के आगे उसकी एक न चली. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश बाइक की रफ्तार बढ़ाते हुए मौके से भाग निकले.

पीड़िता ने तत्काल नगर थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में इस तरह की वारदातें बढ़ती जा रही हैं और पुलिस की गश्ती व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित रह गई है. घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है.

यह भी पढ़ें: धनबाद में एनसीसी कैडेट दुर्गापूजा में संभालेंगे ट्रैफिक व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण में भी करेंगे सहयोग

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई