बीजेपी की प्रेस वार्ता

JPSC विसंगतियों को लेकर बीजेपी मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव की प्रेस वार्ता, अभ्यर्थियों के सपने तोड़ने का सरकार पर आरोप

14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
JPSC विसंगतियों को लेकर बीजेपी मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव की प्रेस वार्ता, अभ्यर्थियों के सपने तोड़ने का सरकार पर आरोप

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता में जेपीएससी को लेकर सामने आई विसंगियों को लेकर सरकार पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर विषय है. उन्होंने कहा कि कैसे छात्रों के सपने तोड़े जाते हैं, वह यह सरकार साबित कर रही है. सरकार उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है.  उन्होंने कहा कि जेपीएससी ने इस बार छात्रों के भविष्य को बेचने का कार्य किया है.

उन्होंने सरकार से कहा कि वह 14वीं पीटी के परिणाम को रद्द करे और इसकी सीबीआई से जांच कराए. उन्होंने जेपीएससी का नया फुल फॉर्म भी बताया. उन्होंने कहा कि जेपीएससी को झारखंड परीक्षा संकट आयोग कहने में कोई अतिशयोक्ति नही होगी.  आयोग के 3 सदस्यों ने परीक्षा परिणाम पर साइन करने से मना कर दिया. परीक्षा परिणाम उच्च न्यायालय की अवमानना है. हद तो तब है कि 16 दिन का समय दिया गया है मेन परीक्षा की तैयारी के लिए. ओएमआर सीट में किस तरीके से धांधली की गई है यह साफ दिख रहा है.

प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जेपीएससी की 14वीं परीक्षा हुई इसमे कोई कट ऑफ नहीं है. एक छात्र को लेकर हमने जेपीएससी को मेल भी किया है. ओएमआर सीट में बड़े पैमाने पर धांधली होती है. उच्च न्यायालय ने पारदर्शी सिस्टम से रिजल्ट निकालने को कहा था. कोई भी ऐसी परीक्षा नही हुई जिसमें धांधली न हुई हो. जितनी भी नियुक्ति हुई जिसमें ज्यादातर लोग बाहरी हैं. लोकतांत्रिक तरीके से हम इसका विरोध करेंगे. हम परीक्षा रद्द करने की मांग करते हैं.

बोकारो के शराब दुकानों में एक्सपायर बियर बेचे जाने के मामले पर विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने काफी गंभीरता से लिया है. त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्होंने बोकारो जिले के संबंधित उत्पाद अधिकारी को पूरी जानकारी के साथ बुलाया. बैठक में उत्पाद भवन में कर रहे हैं बैठक ।

यह भी पढ़ें: अवैध वसूली के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो चालक, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के बैनर तले किया जा रहा धरना-प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई