संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी हुसैनाबाद का एक प्रतिनिधिमंडल नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांशु शुक्ला से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की और क्षेत्र की वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की.
मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने डीएसपी दिव्यांशु शुक्ला को बुके भेंट कर हुसैनाबाद में उनकी पदस्थापना पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया. औपचारिक स्वागत के बाद प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित विभिन्न आपराधिक घटनाओं की ओर डीएसपी का ध्यान आकृष्ट कराया. बीजेपी नेताओं ने इन घटनाओं के त्वरित निष्पादन और भविष्य में अपराध नियंत्रण के लिए कड़े एवं प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया.
चर्चा के दौरान भाजपा नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आम जनता के भीतर सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने के लिए पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय होना अत्यंत आवश्यक है. इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी दिव्यांशु शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को पूर्णतः आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और अपराध पर अंकुश लगाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनता की हर शिकायत पर पुलिस द्वारा त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश सिंह, संतोष सिंह, सोमेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता एवं पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के प्रवक्ता योगेंद्र सिंह शामिल थे.
यह भी पढ़ें: प्राथमिक विद्यालय महदैया में भावुक विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित, सेवानिवृत्त शिक्षिका को दी गई विदाई