गोलमुरी के केबुल मुखी बस्ती में नुआखाई के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गयीं

By : Pramod Kumar
गोलमुरी के केबुल मुखी बस्ती में नुआखाई के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले गोलमुरी स्थित केबुल मुखी बस्ती में नुआखाई के पावन अवसर पर आयोजित जुहार भेंट घाट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ परंपरा और संस्कृति से जुड़े इस महापर्व की खुशियां साझा कीं.इस मौके पर  काले ने कहा कि नुआखाई पर्व हमारी लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. इस प्रकार के आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भावना को और मजबूत करते हैं.उन्होंने आयोजन समिति को इतने सुंदर और गरिमामय कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु बधाई दी. साथ ही मां समलेश्वरी से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की प्रार्थना की. कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया. बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे उल्लास एवं श्रद्धा के साथ पर्व की गरिमा को बढ़ाया.

यह भी पढ़ें: हुसैनाबाद में सड़क जाम की समस्या गहराई, प्रतिदिन मुख्य बाजार में सड़क पर लगे ठेलो की वजह से लगता है जाम

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई