सूर्या हांसदा एनकाउंटर व जमीन छीनने के विरोध में चंदनकियारी में भाजपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

राज्य सरकार पर आदिवासी विरोधी और भ्रष्टाचारी होने का आरोप

By : Admin
सूर्या हांसदा एनकाउंटर व जमीन छीनने के विरोध में चंदनकियारी में भाजपाइयों का जोरदार प्रदर्शन

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क:आदिवासी नेता सूर्या हंसदा का फर्जी इनकाउंटर व आदिवासी व रैयती जमीन छीनने की साजिश के विरोध में गुरुवार को भाजपाइयों द्वारा चंदनकियारी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला अध्यक्ष जयदेव राय ने किया. यहां पूर्व जिलाध्यक्ष अंबिका खवास ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी व मुलवासी विरोधी है.

राज्य सरकार के इशारे पर संथाल के उभरते आदिवासी नेता सूर्या हंसदा की पुलिस हिरासत में हत्या करवाकर इसे फर्जी इनकाउंटर का रूप दिए जाने का प्रयास किया गया,जिसकी उच्चस्तरीय जांच कर कार्यवाही होनी चाहिए. वहीं पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरीय नेता रोहितलाल सिंह ने राज्य की हेमंत सरकार को षड्यंत्रकारी बताते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है व सरकार आदिवासी व रैयतों की जमीन लूटने में व्यस्त है. अंचल कार्यालय में जमीन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों से मोटी रकम की मांग की जा रही है,

वहीं प्रखंड कार्यालय में जनहित के कार्यों में भ्रष्टतंत्र का बोलबाला हो चुका है. राज्य की पुलिस प्रशासन बेलगाम होकर आमजनो का शोषण कर रहे हैं. कहा अब पानी सर से ऊपर जा चुका है. जिसे भाजपा व झारखंडी जनता कतई बर्दाश्त नही करेगी. मौके पर जिप सदस्य उत्तम कुमार दास, रोहित लाल सिंह, विनोद गोराई,रघुनाथ सोरेन, पंकज शेखर, अशोक शर्मा, विश्राम ठाकुर, राकेश महथा, नारू गोपाल दत्त, मनोज पांडे, रसराज महतो, निमाई महथा,खगेन महथा, फटीक दास,मिहिर बाउरी, ओमियो ओझा, जयप्रकाश पांडेय,दिलीप महतो, किसन राय, अजीत धार, सुकोमल पाल तारा शंकर झा, राकेश मुखर्जी, गिरी सेन, सुजीत मुखर्जी समेत अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक रोशन लाल चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू में किया औचक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई